उत्तराखंड: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रुपए ऐंठ रहा था युवक, अब आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: राजधानी में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठना का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बसंत विहार थाने में युवती ने बीती 4 अप्रैल को शिकायत देकर आरोप लगाया कि विजय नाम का युवक पिछले 2 सालों में (जब वो नाबालिग थी) तब से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई और फोटो भी ले लिए।

आरोप है कि युवक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 3 लाख 50 हजार रुपए भी वसूल कर चुका है। पीड़िता के अनुसार बदनामी के डर से उसने  ये रुपए आरोपी को दिए, लेकिन उसके बाद भी युवक नहीं माना और फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग कर रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    छोटी दीपावली पर आँचल दुग्ध संघ ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    लालकुआं। छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन पर्व पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी के…

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…