बड़ी खबर- नैनीताल ज़िले में सात उपजिलाधिकारियों (SDM) के हुए तबादले,राहुल शाह होंगे हल्द्वानी के नए SDM

नैनीताल: जनपद में एक दिन पूर्व शुक्रवार हुए तहसीलदारों के तबादले के बाद आज शनिवार को जिलाधिकारी वंदना ने जिले के सात उप जिलाधिकारी के तबादले कर दिए हैं। हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी का चार्ज दिया गया है। वहीं रामनगर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

बड़ी खबर- नैनीताल ज़िले में सात उपजिलाधिकारियों (SDM) के हुए तबादले,राहुल शाह होंगे हल्द्वानी के नए SDM

तुषार सैनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नैनीताल से उप जिलाधिकारी रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी, विपिन चन्द्र पन्त उप जिलाधिकारी श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…