सारे दावे हो रहे धड़ाम, पहाड़ में कई गांवों तक नहीं पहुंची सड़क, घायल महिला को स्ट्रेचर पर आठ किमी रखकर सड़क तक पहुंचाया,

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री की घोषणा के 11 साल बाद भी मुनस्यारी का पातों गांव सड़क से नहीं जुड़ा है। यहां लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। किसी के बीमार पड़ने या घायल होने पर डोली या स्ट्रेचर पर रखकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे ही मामले में ग्रामीणों ने शुक्रवार को चट्टान से गिरकर घायल हुई महिला को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क तक पहुंचाया।

सीमांत क्षेत्र के पातों गांव निवासी गोमती देवी (55) पत्नी खीम सिंह जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी बीच वह चट्टान से गिर कर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायल महिला को स्ट्रेचर के सहारे करीब आठ किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस 108 की मदद से उन्हें सीएचसी मुनस्यारी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कंधा एवं जांघ की हड्डी में फ्रेक्चर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन हेली से उन्हें हल्द्वानी ले जाना चाहते थे लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; छह बाइक बरामद

    हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से चुराते थे दोपहिया वाहन, मैकेनिक चोरी की बाइक के पार्ट्स काटकर बेचता था हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह…

    घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवर, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो सगे भाई…

    50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 2.69 लाख के जेवरात बरामद हल्द्वानी। लालकुआं के आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के…