उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा,नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत पांच घायल

Spread the News

रुद्रपुर। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलभट् थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत गई, जबकि एक अन्य महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दि गया।

शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो शंकर फार्म पुलभट्टा के निकट अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को किच्छा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बबीता परिजनों के साथ अपने मायके मुरादाबाद तेरहवीं में जा रही थी। हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था। पुलिस ने घटना की  जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…