हल्द्वानी। व्हाइट हॉल स्कूल, हल्द्वानी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘आर्कोइरिस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कव्वाली, शिवार्पण और थम्बलीना कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और पंजाब के लोकनृत्यों के जरिए राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, विद्यालय के सीनियर वर्ग के एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सेना कर्मी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुरेश चंद्र पांडे, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रभारी गीतिका पांडे और ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ मौजूद रहे। इस दौरान समन्वयक यामिनी तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रधानाचार्या शालिनी मधु लाल, डायरेक्टर अनंत एरेक्शन, मिताली एरेक्शन, सीनियर वर्ग की प्रधानाचार्या नीना मनराल, समन्वयक सुनीता जोशी सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य डीएस पटवाल का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रधानाचार्या एवं प्रबंधक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।





