हनी ट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली! चार प्लॉट, कार और बाइक भी हड़पे…

2015 से 2026 तक चला ब्लैकमेलिंग का खेल, धमकियों के आगे उजड़ गया कारोबारी का पूरा कारोबार

हल्द्वानी। शहर के एक बड़े कारोबारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने करीब 11 साल तक ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बिछाया कि कारोबारी को पांच करोड़ रुपये नकद, चार प्लॉट, एक कार और बाइक तक गंवानी पड़ी। इतना ही नहीं, लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी को अपने सभी व्यवसायों से भी हाथ धोना पड़ा।

पीड़ित कारोबारी की तहरीर के अनुसार, ब्लैकमेलिंग का यह कथित खेल वर्ष 2015-16 में शुरू हुआ था, जो 11 नवंबर 2026 तक जारी रहा। आरोप है कि हनी ट्रैप में फंसाने के बाद महिला और उसके साथियों ने कारोबारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार धमकाकर उससे करोड़ों रुपये की नकदी और संपत्ति हासिल की गई। इस दौरान चार प्लॉट, कार और एक बाइक भी हड़प ली गई।

मामले में कारोबारी ने 18 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर ज्योति सिंह नामक महिला, टनकपुर रोड निवासी मो. मुश्ताक समेत पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साक्ष्यों की हो रही गंभीरता से जांच

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच अधिकारी गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    20 नवंबर से महंगा होगा आंचल दूध, क्रीम पर 50 रुपये तक बढ़े दाम…

    लालकुआं। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब आंचल ने भी दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने नई…

    दो साल बाद परिवार से मिला बुजुर्ग, वीडियो कॉल पर पिता को देख भावुक हुआ बेटा…

    हरिद्वार। प्रयागराज कुंभ में दो साल पहले परिवार से बिछड़े बिहार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को हरिद्वार पुलिस ने कलियर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।…