सड़क सुरक्षा अभियान पर पुलिस सख्त, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज…

स्कूली बच्चों को ढोने वाली 20 बसें जांचीं, चार के चालान; सात चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति

नैनीताल। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 251 वाहनों के चालान किए, जबकि 10 वाहनों को सीज किया है। इसके अलावा सात वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
16 नवंबर से शुरू हुए एक सप्ताह के विशेष अभियान में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। खासतौर पर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसों, वैन और कैब के सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान 20 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें अनियमितताएं मिलने पर चार बसों के चालान किए गए।
पुलिस टीमों ने वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा और चालकों के लाइसेंस की वैधता जांचने के साथ ही अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट और आपातकालीन निकास द्वार की स्थिति भी परखी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 33 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को अभियान में किसी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूली वाहनों की नियमित जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 इंस्पेक्टरों के तबादले…

    चार साल से एक ही जिले में जमे निरीक्षकों को किया गया इधर-उधर, आईजी कुमाऊं ने देर रात जारी की तबादला सूची विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा…

    रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस-आरपीएफ की सख्ती, गफूर बस्ती के लोगों में हड़कंप…

    कूड़ा-कबाड़ हटाने की दी चेतावनी, कार्रवाई के बाद सामान समेटकर ले जाने लगे लोग हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट होने वाली सुनवाई से पहले रेलवे…