प्राध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्रा का यू टर्न, प्राध्यापक के माफी मांगने पर FIR दर्ज कराने से इनकार…

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की एक छात्रा की ओर से प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। शिकायत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में आरोपी प्रोफेसर को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें छात्रों के चंगुल से छुड़ाया। वहीं, घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया, जब छात्रा ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने कुछ दिन पहले एक प्रोफेसर पर अनुचित तरीके से छूने (बैड टच) का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि उस समय प्रोफेसर की ओर से माफीनामा भी दिया गया था। सोमवार को कॉलेज के कुछ छात्रों को इस शिकायत की जानकारी हुई तो देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रोफेसर को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए प्रोफेसर को छात्रों से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस आरोपी प्रोफेसर और छात्रा को कोतवाली ले गई। इस दौरान प्रोफेसर की ओर से माफी मांगे जाने की बात भी सामने आई। हालांकि, बाद में छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

इधर, पुलिस अब प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान करने में जुटी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए गठित कमेटी भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। अब जांच में ही आरोपों और कॉलेज परिसर में हुई मारपीट से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
  • Related Posts

    दिवाली की रात लापता किशोर का पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव, हत्या की आशंका…

    16 वर्षीय हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम, तीन दोस्तों पर लगाए आरोप; पुलिस जांच में जुटी हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र की सती कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय हर्ष की…

    उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सीएम धामी ने किया छठ महापर्व का समापन…

    बाइस पुल छठ घाट पर की पूजा-अर्चना, छठी मइया से प्रदेश की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना खटीमा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री…