तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत…

भीषण टक्कर से युवक के पैर का पंजा शरीर से हुआ अलग, एक दिन पहले भी इसी मार्ग पर हुआ था हादसा

हल्द्वानी। गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुआ। बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाया। तलाशी में मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी मिला।

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

गोला बाईपास पर लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे से यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Advertisement
  • Related Posts

    दिवाली की रात लापता किशोर का पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव, हत्या की आशंका…

    16 वर्षीय हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम, तीन दोस्तों पर लगाए आरोप; पुलिस जांच में जुटी हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र की सती कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय हर्ष की…

    उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सीएम धामी ने किया छठ महापर्व का समापन…

    बाइस पुल छठ घाट पर की पूजा-अर्चना, छठी मइया से प्रदेश की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना खटीमा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री…