गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण

हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला के 431 और नंधौर के 50 समेत कुल 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।
खनन समिति के माध्यम से पूरी की गई इस प्रक्रिया में मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी वाहनों का स्वामित्व हस्तांतरित किया गया है। इससे लंबे समय से स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों और प्रभावित परिवारों को राहत मिली है। अब संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

Advertisement
  • Related Posts

    अर्शदीप की मौत पर भड़का आक्रोश, PSP अस्पताल परिसर में परिजनों का धरना…

    उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, निष्पक्ष जांच की उठाई आवाज हल्द्वानी। PSP अस्पताल में 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों…

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रशासन सख्त, होटल सील…

    कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल में बिना अनुमति हो रहा था संचालन, छात्र नेता समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से…