नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रशासन सख्त, होटल सील…

कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल में बिना अनुमति हो रहा था संचालन, छात्र नेता समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में प्रशासन ने अब होटल के खिलाफ भी शिकंजा कस दिया है। शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया। आरोप है कि इसी होटल में छात्र नेता समेत चार आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम त्रिशूल होटल पहुंची। टीम ने होटल के संचालन से संबंधित अभिलेखों की जांच की तो वह बिना अनुमति संचालित होता पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार होटल को सील करने की कार्रवाई की।
गौरतलब है कि मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस छात्र नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद प्रशासन ने भी होटल के संचालन की अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध के बाद होटल पर हुई सीलिंग की कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    अर्शदीप की मौत पर भड़का आक्रोश, PSP अस्पताल परिसर में परिजनों का धरना…

    उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, निष्पक्ष जांच की उठाई आवाज हल्द्वानी। PSP अस्पताल में 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों…

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…