अर्शदीप की मौत पर भड़का आक्रोश, PSP अस्पताल परिसर में परिजनों का धरना…

उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग, निष्पक्ष जांच की उठाई आवाज

हल्द्वानी। PSP अस्पताल में 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को गम और गुस्से के बीच परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के दानीबंगर ग्राम सीतापुर निवासी अर्शदीप कौर (22) पत्नी तलविंदर सिंह को 11 नवंबर को PSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक वह गर्भवती थी और बच्चे को जन्म देने के बाद 13 नवंबर की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्शदीप की शादी करीब एक वर्ष हुई थी। कम उम्र में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी शामिल हुए। उन्होंने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement
  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रशासन सख्त, होटल सील…

    कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल में बिना अनुमति हो रहा था संचालन, छात्र नेता समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से…

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…