गणेशपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, इलाके में दहशत,देखें Video

दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चहलकदमी, बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग

रुद्रपुर। शहर के गणेशपुर इलाके में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया, जबकि दूसरा कुत्ता जान बचाकर भाग निकला। तेंदुए की चहलकदमी दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता और इलाके में घूमता दिखाई दे रहा है। आबादी के बीच उसकी मौजूदगी से लोग बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement
  • Related Posts

    28 नवंबर को हल्द्वानी में होगा दुग्ध संघ का 77वां अधिवेशन, तैयारियों को लेकर अध्यक्ष मुकेश बोरा अलर्ट

    हल्द्वानी। दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट…

    सरस मेले में महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा हुनर, पारंपरिक परिधानों का दिखा आधुनिक अंदाज…

    स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का फैशन शो बना आकर्षण, मॉडल बनकर रैंप पर उतरीं समूह की महिलाएं हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 के चौथे दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका…