देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 27 नवंबर को जारी शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से मुक्त होकर तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कार्यभार ग्रहण करने की आख्या और प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने होंगे। आदेश पर अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान के हस्ताक्षर हैं।





