भाईंदर के ‘प्यासा बार’ में पड़ी रेड: गुप्त बंकर में कैद मिलीं 10 लड़कियां, कटर से काटकर निकाला बाहर..Video

मेकअप रूम के पीछे बिना वेंटिलेशन वाले तहखाने में छिपाया था, मैनेजर समेत कई कर्मचारी हिरासत में

भाईंदर (मुंबई)। महाराष्ट्र के भाईंदर स्थित ‘प्यासा आर्केस्ट्रा बार’ में क्राइम ब्रांच की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बार संचालकों पर लड़कियों को मेकअप रूम के पीछे बने बेहद संकरे और बिना वेंटिलेशन वाले गुप्त बंकर में बंद करने का आरोप है।


सूचना के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को इस छिपे हुए तहखाने का पता चला। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक कटर की मदद से बंकर को तोड़कर लड़कियों को बाहर निकाला गया। घटना सामने आने के बाद नवघर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बार मैनेजर समेत कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने मामले में अवैध गतिविधियों और लड़कियों को कथित रूप से बंधक बनाए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बार संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    मायके गई पत्नी अचानक लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के एक वर्कचार्ज कर्मचारी की पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग…

    घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

    कालसी के कचटा गांव में वारदात से मचा हड़कंप, परिजनों के सामने पत्नी पर किया हमला; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कालसी (देहरादून)। उत्तराखंड के देहरादून जिले की कालसी…