मायके गई पत्नी अचानक लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के एक वर्कचार्ज कर्मचारी की पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड निवासी कर्मचारी के अनुसार, महिला अपने माता-पिता के घर गई थी। इसके बाद से उसका फोन भी नहीं मिल रहा है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    भाईंदर के ‘प्यासा बार’ में पड़ी रेड: गुप्त बंकर में कैद मिलीं 10 लड़कियां, कटर से काटकर निकाला बाहर..Video

    मेकअप रूम के पीछे बिना वेंटिलेशन वाले तहखाने में छिपाया था, मैनेजर समेत कई कर्मचारी हिरासत में भाईंदर (मुंबई)। महाराष्ट्र के भाईंदर स्थित ‘प्यासा आर्केस्ट्रा बार’ में क्राइम ब्रांच की…

    घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

    कालसी के कचटा गांव में वारदात से मचा हड़कंप, परिजनों के सामने पत्नी पर किया हमला; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कालसी (देहरादून)। उत्तराखंड के देहरादून जिले की कालसी…