हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं समेत आसपास के कई इलाकों में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। धरती में कंपन महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया। इसके बाद क्षेत्र में भूकंप के झटकों की चर्चा तेजी से फैल गई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।






