नैनीताल। कैंचीधाम मंदिर के पास मंगलवार तड़के दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टीम ने मौके पर सर्चिंग भी की। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रही थी और रात करीब दो बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गई।
हादसे में अंकित सिंह (33), बॉबी और 10 वर्षीय मोहम्मद साकिब घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।






