राज्यसभा के रण में दिनेश आर्य ने भरा पर्चा, साथ दिखा भाजपा का पूरा कुनबा..

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, तीरथ सिंह रावत, महेंद्र भट्ट समेत मंत्री-सांसद और विधायक रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को देहरादून विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आर्य ने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहे।नामांकन के लिए दिनेश आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक सफर की कामना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।नामांकन के बाद दिनेश आर्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए अवसर मिलना संगठन के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पहुंचने के बाद उत्तराखंड के हितों और प्रदेश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आर्य को पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है और कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से राजनीतिक सरगर्मी भी नजर आई।

  • Related Posts

    नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं समेत आसपास के कई इलाकों में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। धरती में कंपन महसूस होते ही…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार…

    रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…