पेयजल लाइन के बाद अब जज फार्म में सड़कों की बारी, सी ब्लॉक में पुनर्निर्माण शुरू….

Spread the News

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के तहत जज फार्म के सी ब्लॉक में सड़क पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद सड़क को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सड़क पुनर्निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर परेशान क्षेत्रवासियों के लिए यह कार्य बड़ी सुविधा साबित होगा। परियोजना के तहत करीब 25 परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़क की स्थिति प्रभावित हुई थी। अब संबंधित कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क का पुनर्निर्माण शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

स्थानीय स्तर पर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में भी राहत की उम्मीद जगी है। परियोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…