जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

Spread the News

हल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता विकास पंत के घर पहुंचकर पानी की स्थिति की जांच की गई।

जेई दीपक शर्मा ने बताया कि पानी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। आसपास के अन्य घरों से भी सैंपल लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला घर की व्यक्तिगत पानी की लाइन में खराबी का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि आसपास के अन्य घरों में ऐसी शिकायत नहीं मिली है। एक-दो दिन में लाइन की जांच और पानी की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…

    उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर भाजपा का दांव, राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित…..

    Spread the News

    Spread the Newsपश्चिम बंगाल उपचुनाव में अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को टिकट, केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के…