रानीबाग-ज्योलिकोट एनएच की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, एनएच कार्यालय में तालाबंदी कर जताया विरोध….

Spread the News

हल्द्वानी। प्रदेश सरकार भले ही 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय कर रही हो, लेकिन नैनीताल जिले का रानीबाग-ज्योलिकोट राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। रोजाना हजारों वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की हालत के चलते यात्रियों को झटकों और जाम से दो-चार होना पड़ रहा है।

सड़क की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का सब्र सोमवार को टूट गया। भाजपा नेता सचिन शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में तालाबंदी कर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान सचिन शाह ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियंता से बातचीत कर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रानीबाग-ज्योलिकोट मार्ग कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन और यातायात मार्गों में शामिल है, लेकिन लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सड़क को लेकर क्षेत्र में बढ़ता आक्रोश अब प्रशासन और विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    रावत की ‘धन्यवाद यात्रा’ से हल्द्वानी में सियासी हलचल, हाईकमान से 7 अक्टूबर को करेंगे मुलाकात….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ सोमवार को हल्द्वानी पहुंची। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी…

    गर्दन की मालिश के दौरान महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार..देखें Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। इलाज करने के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली…