डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

Spread the News

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में 1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 तक गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कुल 399 वाद दर्ज हुए, जिनमें 165 मामलों का निस्तारण किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 162 में से 98 मामलों का निस्तारण करते हुए 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) न्यायालय में 130 में से 44 और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय में 107 में से 23 मामलों का निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सीएम धामी का नैनीताल दौरा, नंदा देवी महोत्सव में होंगे शामिल…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी…

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…