सीएम धामी का नैनीताल दौरा, नंदा देवी महोत्सव में होंगे शामिल…

Spread the News

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:30 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से रवाना होंगे और करीब 3:30 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:50 बजे श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

  • Related Posts

    डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में…

    प्रेम संबंध, धमकी और ब्लैकमेलिंग ने रची खूनी साजिश, गंगा घाट पर सोते युवक को चापड़ से काटा…..

    Spread the News

    Spread the Newsअज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, बिजनौर का निकला मृतक पत्नी ने बुलाया था मिलने, पति ने भाई और साथी के साथ मिलकर की हत्या हरिद्वार। दूधियाबंद बस्ती के…