सवारियों को लूटने वाले ई-रिक्शा गैंग का भंडाफोड़…..

Spread the News

10 हजार रुपये समेत दस्तावेज और सामान बरामद, रानीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

हरिद्वार। सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक से ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते और कपड़े बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और लोहे के औजार भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात पवन कुमार निवासी महादेवपुरम, सिडकुल, राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। सेक्टर-4 चौक से आगे केवी स्कूल की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर चालक और ई-रिक्शा में पहले से बैठे दो अन्य युवकों ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर उसे डरा-धमकाया और 10 हजार रुपये नकद, बैग, कपड़े और जूते लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुराने अपराधियों से पूछताछ और अन्य सुराग जुटाए। 13 सितंबर की रात पुलिस टीम ने लीडो क्लब जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुनसान स्थान में खड़े ई-रिक्शा में बैठे तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से लूट की रकम और सामान के साथ लोहे का फर्सा व एंगल बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने रात के अंधेरे में अकेली सवारी को सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में आयुष उर्फ अनिकेत ने लूटी गई जींस पहनी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी

श्रवण कुमार (19), विजय (20) और आयुष उर्फ अनिकेत (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय के खिलाफ रानीपुर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जूते, लोहे का फर्सा, लोहे का एंगल और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीपीजी में चुनावी माहौल गरमाया, पुलिस ने कसा शिकंजा

    Spread the News

    Spread the Newsकॉलेज में आई-कार्ड चेकिंग सख्त, बाहरी लोगों पर नजर; अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी और अराजकता…

    नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों,मुख्य आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsब्लैकमेलिंग गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद; साथियों की तलाश में जुटी पुलिस काशीपुर। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते…