एमबीपीजी में चुनावी माहौल गरमाया, पुलिस ने कसा शिकंजा

Spread the News

कॉलेज में आई-कार्ड चेकिंग सख्त, बाहरी लोगों पर नजर; अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी और अराजकता की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अमित सैनी ने कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और कॉलेज संविधान के अनुरूप ही कराया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन करने या कॉलेज परिसर में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कॉलेज में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रवेश के दौरान छात्रों के आई-कार्ड की जांच की जा रही है और बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। वहीं, बाहरी व्यक्तियों की कॉलेज परिसर और आसपास की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

  • Related Posts

    सवारियों को लूटने वाले ई-रिक्शा गैंग का भंडाफोड़…..

    Spread the News

    Spread the News10 हजार रुपये समेत दस्तावेज और सामान बरामद, रानीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा हरिद्वार। सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक से ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर सुनसान रास्ते…

    नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों,मुख्य आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsब्लैकमेलिंग गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद; साथियों की तलाश में जुटी पुलिस काशीपुर। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते…