रोडवेज ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी का गठन, कौशल जोशी अध्यक्ष और दिनेश भंडारी बने मंत्री….

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को मंत्री और चंदन सिंह डंगवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नामित किया गया।

चुनाव कार्यक्रम में मंत्री विजय अधिकारी, मोहम्मद इमरान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल सहित परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी में अमर पाल सिंह को प्रथम उपाध्यक्ष, राजीव भट्ट को द्वितीय उपाध्यक्ष, रमेश कपिल को प्रथम संयुक्त मंत्री और नवीन पांडे को द्वितीय संयुक्त मंत्री बनाया गया। वहीं अनंत अग्रवाल को संगठन मंत्री तथा नंदी देवी को संप्रेषक की जिम्मेदारी दी गई।

क्षेत्रीय सदस्यों के रूप में उमेश चंद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, तारा देवी और शबाब अली को शामिल किया गया। कार्यकारी सदस्यों में करण कुमार, पंकज पुरी, प्रियांशु सिंह, अनिल डालाकोटी, आनंदी शुक्ला, मंजू गौतम, विवेक कुमार, अबरार अहमद, ललित भट्ट, रितु कनौजिया, गगन जोशी, हरेंद्र सिंह और नवीन बिष्ट शामिल हैं।

कार्यक्रम में रुद्रपुर डिपो से विशेष अतिथि के रूप में शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह बोरा और गिरीश चंद्र दानी भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की बात कही।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, चप्पे-चप्पे पर पहरा….

    Spread the News

    Spread the Newsरेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्षेत्र में फ्लैग मार्च से दिया शांति व्यवस्था का संदेश हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण…

    मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को…