ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

Spread the News

हल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल, छीड़ा और आसपास के गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और ग्रामीणों से भी बीमारी को लेकर जानकारी ली। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक घर में डोर-टू-डोर ब्लड व वायरस सैंपलिंग कराने, स्वास्थ्य शिविर लगाने और बीमार लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रेफर करने को कहा गया। मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी।

सीवरेज लीकेज की मरम्मत के साथ जल स्रोतों की होगी जांच।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बीरभट्टी स्थित सीवरेज लाइन के चैंबर से हो रहे लीकेज और उसकी मरम्मत व शिफ्टिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जल संस्थान को काम तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान और पेयजल निगम को सभी जल स्रोतों की नियमित सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और शुद्धता की जांच करने को कहा। पिछले तीन माह में लिए गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट भी तलब की गई है। दूषित पाए जाने वाले जल स्रोतों को तहसीलदार के माध्यम से सील करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को दूषित पानी की आपूर्ति किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए और पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा उड़ाने वाला गिरफ्तार, घंटियां-बर्तन और ₹2,808 बरामद…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र व अलमारी से नगदी और सामान चोरी करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को…

    फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, गांव में मचा हड़कंप…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव…