लेडीज सिलाई सेंटर, पार्लर और अंडरगारमेंट दुकानों में महिला स्टाफ अनिवार्य करने की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। शहर के लेडीज सिलाई केंद्रों, ब्यूटी पार्लरों और महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकानों में महिला स्टाफ नियुक्त करने की मांग को लेकर करणी सेना युवाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा जोगी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों में पुरुष कर्मचारियों की मौजूदगी के कारण महिलाओं को असहजता और निजता से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से तीनों प्रकार के प्रतिष्ठानों में महिला स्टाफ रखने के निर्देश जारी करने और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व जुर्माने का प्रावधान करने की मांग की।
संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंदन मलारा, विनोद लखेरा, गोविंद अधिकारी, सुरेश सिंह, राधेश्याम रावत, हितेश शर्मा, योगिता बनोला, सोनिया जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’, पंजाबी करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने जमाया रंग Video..

    पंजाबी वूमेंस क्लब के आयोजन में सजे रंगारंग कार्यक्रम, गायिका वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में पंजाबी…

    शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप….

    दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, तहसीलदार ने भरा शव का पंचनामा रुद्रपुर। रम्पुरा के वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो…