काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर फैलाई दहशत, 15 युवक चिन्हित….

वायरल वीडियो के बाद SSP का एक्शन, 8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज

हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए दहशत और अराजकता फैलाने वाले युवकों के वायरल वीडियो का नैनीताल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर कुल 15 युवकों को चिन्हित किया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद SSP ने ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार की टीम ने वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाकर युवकों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने 15 युवकों को थाने लाकर पूछताछ की, जिनमें आठ बालिग और सात नाबालिग पाए गए। पुलिस ने आठों बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। साथ ही वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।

नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर कराई काउंसलिंग

पुलिस के मुताबिक सात नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है।

SSP ने दिया दो टूक संदेश

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, आमजन में भय का माहौल पैदा करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    जुए की फड़ पर बवाल! तलवारें लहराने का आरोप, फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप

    – राजपुरा में देर रात बाइक सवार नकाबपोशों के उत्पात की सूचना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला – पुलिस ने फायरिंग की बात को अफवाह बताया, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर…

    बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी, पुलिस में हड़कंप…

    हल्द्वानी। बाल संप्रेक्षण गृह में बंद पॉक्सो एक्ट का आरोपी बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शौच जाने का बहाना बनाकर अस्पताल…