विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

Spread the News

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया।

मां के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना संकल्प

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि ‘हृदयेश सभागार’ महज एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी मंच बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह सभागार क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती व डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, उप कोषाध्यक्ष केदार सिंह पांगती समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    जिले में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल….

    Spread the News

    Spread the Newsभारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश नैनीताल।…