घेरकर लूट की कोशिश, विरोध पर फोड़ा सिर… भागते युवक पर झोंके फायर…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। किच्छा बाइपास रोड पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार चार युवकों ने स्कूटी सवार युवक को घेरकर लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। घायल युवक किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से भागा तो आरोपितों ने पीछे से दो राउंड फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि युवक गोली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

खेड़ा वार्ड-19 निवासी हर्षित वाल्मीकि रात में स्कूटी से घर लौट रहा था। बाइपास से सटी सड़क पर बाइक सवार संदीप उर्फ चिड़ी, राज, क्रिश और कृष्णा ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उसकी स्कूटी छीनने की कोशिश की। हर्षित ने विरोध किया तो आरोपितों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिया।

हमले के बाद हर्षित शोर मचाते हुए किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला। आरोप है कि पीछे से आरोपितों ने उस पर दो राउंड फायर किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो चारों आरोपित फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

  • Related Posts

    नाग नेवले की भिड़ंत ने रोकी सड़क पर रफ्तार, मोबाइल में कैद हुआ रोमांचक दृश्य..video

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब सड़क किनारे अचानक नाग और नेवला आमने-सामने आ गए। फन फैलाए…

    विधायक सुमित ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा मंच…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देश्यीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से…