शुद्धिकरण विवाद में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम……

Spread the News

सीओ कार्यालय पहुंचकर दी तहरीर, दोषियों पर मुकदमे की मांग; मंगलवार सुबह 11 बजे तक कार्रवाई का इंतजार, फिर आंदोलन की चेतावनी के संकेत

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर हल्द्वानी में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पहुंचकर तहरीर सौंपी और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना को करीब तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता और प्रदेश सरकार की जवाबदेही से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि जातिगत भेदभाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों पर संविधान व कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सीओ कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसी दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे तक कार्रवाई का समय दिया है। तय समय तक कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस की अगली रणनीति क्या होगी, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

राहुल गांधी के हल्द्वानी आने की चर्चा तेज

विवाद के बीच राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हल्द्वानी पहुंचने की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस या किसी वरिष्ठ नेता की ओर से अभी तक राहुल गांधी के दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इधर, इसी विवाद से जुड़े मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे ने सियासी टकराव को और हवा दे दी है। विनोद आर्य और अमित कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ अनुसूचित जाति को लेकर कथित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(q) के तहत कार्रवाई की गई है।

अब एक तरफ कांग्रेस रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण में कार्रवाई को लेकर पुलिस पर दबाव बनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे ने पूरे विवाद को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे की समयसीमा के बाद पुलिस क्या कदम उठाती है और कांग्रेस का अगला दांव क्या होगा, यही अब हल्द्वानी की सियासत का सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

Related Posts

कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…