24 घंटे में खुला 15 लाख के जेवरात चोरी का राज, भवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचा…..

गाड़ी खरीदने के लिए चोरी किए थे लाखों के गहने, 12 तोला सोना शत-प्रतिशत बरामद

भवाली। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 12 तोला स्वर्ण आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।

ग्राम गैराडी लटवाल निवासी श्रीमती उमा लटवाल ने 29 अगस्त को अपने घर से स्वर्ण आभूषण चोरी होने की शिकायत कोतवाली भवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान के नेतृत्व में टीम ने सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र सिंह लटवाल उर्फ जित्तू (20) निवासी ग्राम गैराडी लटवाल को गिरफ्तार कर लिया।

गाड़ी खरीदने के लिए की थी चोरी

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका चोरी किए गए सोने के आभूषण बेचकर गाड़ी खरीदने का इरादा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो जोड़ी पौची, एक जोड़ी कान के झुमके, नथ, गोलोबन्द, मांग-टीका और अंगूठी समेत करीब 12 तोला सोना बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

Related Posts

बैंक के बाहर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से टला हादसा….

तीन माह से खाता बंद होने का आरोप, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया हल्द्वानी। दुर्गासिटी सेंटर स्थित एक निजी बैंक के बाहर बुधवार को खाते से जुड़ी समस्या से परेशान टैक्सी…

भाई की डांट के बाद घर में पसरा मातम, फंदे पर लटकी 14 वर्षीय किशोरी…

– मोबाइल पर रील बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी, कुछ देर बाद कमरे में लटका मिला शव – लालकुआं क्षेत्र की घटना, आठवीं में पढ़ती थी तीन भाइयों की…