हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय पहुंचकर दोपहर 12:15 से 2 बजे तक विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद आनंद बाग और मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4 में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।






