चोरी से पहले ही धर लिए गए चार बदमाश, नानकमत्ता पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी….

Spread the News

नानकमत्ता में चोरी की तैयारी कर रहे चार आरोपी दबोचे, चाकू समेत औजारों का जखीरा बरामद

ऊधमसिंहनगर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज चाकू समेत चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम औजार बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने 28 अगस्त की रात कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान उनके पास से चाकू, टॉर्च, लोहे की छीनी, चाबी के गुच्छे, कटर, सरिया, पेचकश, प्लास और हथौड़ा बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की (22), जुनैद खान (27), कल्लू कश्यप (42) और राहुल राणा (24) के रूप में की है। चारों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 194/2026, धारा 312/313 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

हल्द्वानी से खेलभूमि की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने  ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हल्द्वानी का गौलापार शनिवार को उत्तराखण्ड के खेल इतिहास में नए अध्याय का गवाह बना। मुख्यमंत्री…

कल हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम…