हल्द्वानी:पेशाब करने से रोकने पर चाकू से कर दिया जानलेवा हमला

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के वार्ड नंबर 12 राजपुरा क्षेत्र में दुकान पर उबले अंडे खाने गए युवक को मामूली विवाद में दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामला एक मार्च का है। इलाज कराने के बाद युवक की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक राजपुरा निवासी विजय कुमार अपने दोस्त जाफर के साथ मोहल्ले में ही एक दुकान पर गए थे। वहां इसी मोहल्ले का रहने वाला मयंक भी मौजूद था। मयंक दुकान के पास ही लघुशंका करने लगा। यह बात नागवार होने पर विजय ने टोका तो विवाद हो गया। पत्नी शालू देवी के मुताबिक नाराज मयंक ने चाकू से विजय के पेट, कमर और बाएं हाथ पर वार कर घायल कर दिया।

  • Related Posts

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग…

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…

    ‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

    Spread the News

    Spread the Newsएबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ…