उत्तराखंड। देर रात सड़क हादसे में तीन की मौत, गहरी खाई में गिरी स्कूटी

Spread the News

रुद्रप्रयाग। पोखरी मोटर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्कूटी पर सवार तीन युवा गहरी खाई में जा गिरे जिससे तीनों की ही मौके पर मौत हो गई तीनों लोग एक ही स्कूटी पर सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात लगभग 11:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कुंडा – दानकोट के समीप एक स्कूटी वाहन संख्या- UK13B 2344 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूटी में 3 लोग सवार थे, जिनकी मोके पर ही मौत होने की भी जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँची, और घटना स्थल से तीनो मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया गया।पु लिस द्वारा परिजनों के साथ पंचनामा व आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों में अंकित पुत्र प्रताप लाल। उम्र- 27 वर्ष निवासी- गुनियाल (पोखरी),टीटू पुत्र राकेश लाल।उम्र- 23 वर्ष निवासी- कुंडा दानकोट जिला – रुद्रप्रयाग, संदीप पुत्र पुरुषोत्तम उम्र- 27 वर्ष निवासी- बरसील जिला रुद्रप्रयाग थे।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…