बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा अतिरिक्त बल….

हल्द्वानी। बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जवानों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर उन्हें प्रसारित न करने की हिदायत दी है। संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने को कहा गया है।

Related Posts

पत्नी के जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की…

जोशीमठ में आधी रात भालू का खूनी तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला; गाय को भी बनाया निशाना

सिंहधार वार्ड में तड़के तीन बजे मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा; वन विभाग की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड…