एटीएम छीनकर खाते से रुपये निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 एटीएम और नकदी बरामद…..

हरिद्वार। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से ग्राहक का एटीएम कार्ड छीनकर खाते से 13,200 रुपये निकालने के मामले का ज्वालापुर पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का एटीएम समेत कुल आठ एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 8,500 रुपये नकद और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मोहल्ला कड़च्छ निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि कटहरा बाजार स्थित एटीएम से अज्ञात लोगों ने उनका एटीएम छीन लिया और खाते से 13,200 रुपये निकाल लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। 25 अगस्त को चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहनूर निवासी जलालपुर दादा, भगवानपुर, हरिद्वार और शफीक निवासी महुली, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    पत्नी के जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की…

    जोशीमठ में आधी रात भालू का खूनी तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला; गाय को भी बनाया निशाना

    सिंहधार वार्ड में तड़के तीन बजे मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा; वन विभाग की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड…