हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सोमवार शाम सकुशल नीचे उतारा।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी 25 वर्षीय विशाल पत्नी के चले जाने से परेशान था। इसी कारण वह टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए हिदायत दी।






