स्कूल में सेंधमारी कर उड़ाया लैपटॉप-नकदी, देवलचोड़ निवासी संदीप और उज्जवल गिरफ्तार…..

पुलिस ने चोरी का लैपटॉप, छह हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल पाना किया बरामद; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

रामनगर। स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे दो शातिर चोरों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, चार्जर, छह हजार रुपये की नकदी और ब्लूटूथ स्पीकर बरामद किया है। उनकी निशानदेही पर ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया पाना भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को कानिया निवासी कैलाश चंद्र पांडेय ने रामनगर थाने में तहरीर देकर स्कूल से लैपटॉप और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस ने पीरूमदारा वाइन शॉप के पास कार से संदीप कुमार (22) निवासी देवलचौड़, हल्द्वानी और उज्जवल सिंह परगाई (25) निवासी जीतपुर नेगी, देवलचौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

संदीप के पास से Acer कंपनी का लैपटॉप, चार्जर और 3,100 रुपये नकद, जबकि उज्जवल के कब्जे से 2,900 रुपये नकद और ब्लूटूथ स्पीकर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी के दौरान ताला तोड़ने में इस्तेमाल पाना भी बरामद किया।

पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। संदीप के खिलाफ हल्द्वानी, लालकुआं, काठगोदाम, मुखानी और रुद्रपुर थानों में छह मुकदमे, जबकि उज्जवल के खिलाफ मुखानी, हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर और लालकुआं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी और चोरी के माल से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    पत्नी के जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की…

    जोशीमठ में आधी रात भालू का खूनी तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला; गाय को भी बनाया निशाना

    सिंहधार वार्ड में तड़के तीन बजे मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा; वन विभाग की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड…