अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार….

चार बच्चों के सामने डंडे से बेरहमी से की पिटाई, मौत के बाद बच्चों को धमकाकर हुआ फरार

नैनीताल। थाना खनस्यूं क्षेत्र के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भीम सिंह ने अपने चार बच्चों की मौजूदगी में पत्नी डिक्री देवी को डंडे से बेरहमी से पीटा। पत्नी की मौत के बाद आरोपी रातभर घर में ही सोया रहा। अगले दिन सुबह उसने बच्चों को धमकाकर घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी और घर से फरार हो गया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर खनस्यूं पुलिस और हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 24 अगस्त को आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: भीम सिंह पुत्र मानसिंह, निवासी ग्राम तल्ला ओखलकांडा, थाना खनस्यूं, नैनीताल।

  • Related Posts

    पत्नी के जाने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    हरिद्वार। शिवालिक नगर के एम-क्लस्टर क्षेत्र में पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस और एसडीआरएफ की…

    जोशीमठ में आधी रात भालू का खूनी तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला; गाय को भी बनाया निशाना

    सिंहधार वार्ड में तड़के तीन बजे मची चीख-पुकार, गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा; वन विभाग की गैरमौजूदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड…