एमबीपीजी में भिड़े छात्र गुट, पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें Video 

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से कई महीने पहले ही गुटबाजी का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार को कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि एक छात्र संघ प्रत्याशी की समर्थक युवती के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। इसके बाद छात्रों के गुट आमने-सामने आ गए उनमें जमकर हाथापाई हो गई।

मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कॉलेज परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने इस दौरान कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

छात्र संघ चुनाव में अभी कई महीने का समय बाकी है, लेकिन चुनाव से पहले ही छात्र गुटों के बीच बढ़ती तनातनी ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से सवाल उठ रहा है कि यदि समय रहते गुटबाजी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चुनाव के दौरान स्थिति और बिगड़ सकती है।

  • Related Posts

    भाई की डांट के बाद घर में पसरा मातम, फंदे पर लटकी 14 वर्षीय किशोरी…

    – मोबाइल पर रील बनाने को लेकर हुई थी कहासुनी, कुछ देर बाद कमरे में लटका मिला शव – लालकुआं क्षेत्र की घटना, आठवीं में पढ़ती थी तीन भाइयों की…

    डीपीसी चुनाव पर घमासान, पार्षदों ने की चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग

    हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर…