डीपीसी चुनाव पर घमासान, पार्षदों ने की चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग

  • सूचना नहीं देने का आरोप, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई न होने पर न्यायालय जाने की चेतावनी

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर और नगर आयुक्त से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों ने चुनाव निरस्त कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है।

इस संबंध में 14 अक्टूबर को महापौर और नगर आयुक्त को संबोधित पत्र भेजकर पार्षदों ने आरोप लगाया कि डीपीसी चुनाव की सूचना उन्हें न तो लिखित रूप में दी गई और न ही फोन के माध्यम से कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके चलते वे चुनाव लड़ने और मतदान करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी बताते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

पार्षदों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चुनाव निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेंगे।

मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी नैनीताल और कुमाऊं आयुक्त को भी भेजी गई है।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…