टीपीनगर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े……

Spread the News

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, गीजर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां चोरी करने के मामले का हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विवादित किशोरों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की रात टीपीनगर चौकी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने विजय पाठक निवासी मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी के घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। उनकी तहरीर के आधार पर 13 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने 13 अगस्त को करन समेत दो विधि विवादित किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक गीजर, दो पानी की मोटर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां बरामद हुईं।

जांच में सामने आया कि चोरी की कुछ नल की टोंटियां कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार को बेची गई थीं। पुलिस ने 14 अगस्त को सुरेन्द्र कुमार को भी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार करन पुत्र सेवा राम, निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा, उम्र 21 वर्ष और सुरेन्द्र कुमार पुत्र चरण सिंह, निवासी भट्ट कॉलोनी फेस-2 लालडांठ, उम्र 27 वर्ष को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वहीं, दोनों विधि विवादित किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त किया गया और बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया। आयु संबंधी वैध प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण न्यायालय ने प्रथम दृष्टया दोनों को नाबालिग माना है। वास्तविक आयु के निर्धारण के लिए चिकित्सकीय आयु परीक्षण कराया जाना प्रस्तावित है।

बरामद सामान: एक गीजर, दो पानी की मोटर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां।

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, युगल मिश्रा, दिनेश नगरकोटी और अनिल टम्टा।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…