आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

Spread the News

4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड

हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी करने जा रहा है। 4 और 5 अक्टूबर को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ‘आकाशयान स्पर्धा-2026’ नेशनल रॉकेट्री चैंपियनशिप का आयोजन होगा। वर्ल्ड स्पेस वीक के तहत होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही देशभर के स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

आयोजन के दूसरे दिन 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल होंगे और देशभर से आए युवा वैज्ञानिकों व इनोवेटर्स से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इसरो-वेरिफाइड स्पेस ट्यूटर ‘एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस’ कर रहा है। यू-कॉस्ट संस्थागत साझेदार और नगर निगम हल्द्वानी सहयोगी के रूप में जुड़ा है।

प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण हाई-एल्टीट्यूड बैलून (एचएबी) मिशन होगा। इसके तहत वैज्ञानिक पेलोड को करीब 35 किलोमीटर की ऊंचाई तक भेजकर ऊपरी वायुमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा जुटाया जाएगा। एस्ट्रोवर्स इससे पहले हल्द्वानी से 7 से 10 किलोमीटर ऊंचाई तक एचएबी मिशन सफलतापूर्वक कर चुका है।

कॉलेज वर्ग में रीयूजेबल रॉकेट्री, मल्टी-स्टेज रॉकेट्री, सॉलिड फ्यूल रॉकेट्री और रॉकेट सिमुलेशन जैसी स्पर्धाएं होंगी। वहीं स्कूल वर्ग में एयर, पैराशूट और हाइड्रो रॉकेट्री के साथ एक्सटेम्पोर और स्पेस आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न स्पर्धाओं में 1.80 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से उत्तराखंड के विद्यार्थियों को देशभर के युवा वैज्ञानिकों और स्पेस इनोवेटर्स के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। इससे हल्द्वानी में स्पेस एजुकेशन और वैज्ञानिक नवाचार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    जयंती पर गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बागजाला, गौलापार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के…