ऊधमसिंहनगर। बाजपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
दिनांक-02.08.2026 को वादी गवेशकर पुत्र भूप सिंह निवासी संजय कॉलोनी बाजपुर द्वारा पुलिस को तहरीर दी कि वह दिनाँक 18-07-2026 को शुगर फैक्ट्री मैदान में मैच देखने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उसकी मोटर साईकिल प्लेटिना रजि0न0-UK181075 चोरी कर ली गई।वादी तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में *FIR N0-279/2026 धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया ।
दूसरे मामले में दिनांक-03.08.2026 को वादी युनुस पुत्र मौ0 अली निवासी ग्राम हसनअली का मजरा थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश ने थाने में तहरीर दी कि दिनांक 14-07-2026 को वह बाजपुर राजअल्ट्रासाउण्ड में अपना अल्ट्रासाउण्ड कराने मोटरसाइकिल पैसन प्रो0 रजि0 नं0-UP22M5441 से आया था। अल्ट्रासाउण्ड कराकर जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नही थी। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में *FIR N0-281/2026 धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया ।
लगातार हो रही वाहनों की चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति द्वारा घटनाओं का त्वरित अनावरण करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में मोटरसाइकिल रजि0न0-UK181075* व मोटरसाइकिल *रजि0 नं0-UP22M5441* की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी थी, गठित टीमों द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया व ठोस सुरागरसी पतारसी कर माल मुल्जिमान की तलाश की गयी। पुलिस द्वारा तलाश किए जाने के दौरान दिनांक-03.08.2026* को शुगर फैक्ट्री बाजपुर से अभियुक्तगण गौतम टीडा (25) निवासी केलाखेडा उधमसिंहनगर, फायम अली उर्फ फईम (34) निवासी ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर, कमल सिंह(36) निवासी ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर तथा सागर (30) निवासी लखनपुर कोतवाली बाजपुर को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-317(2)/3(5) BNS बढोत्तरी कर अभियुक्त को अन्तर्गत धारा-303(2)/317(2)/3(5) BNS में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।






