युवती को केरल ले जाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार…..

Spread the News

रामनगर। मालधन क्षेत्र में हिंदू युवती को दूसरे धर्म के युवक द्वारा बहला फुसलाकर केरल लेजाए जाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

मालधन निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछड़ी निवासी परवेज नाम का युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। पुलिस में तुरंत युक्ति की तलाश शुरू की मुकद्दर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची और रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की युवती से लगभग 6 माह पहले मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था। आरोपी परवेज केरल में ही नौकरी करता है इसलिए युवती को केरल ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो,अपहरण समय विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…

    रोडवेज ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी का गठन, कौशल जोशी अध्यक्ष और दिनेश भंडारी बने मंत्री….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को…