बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर युवती ने बताया कि वह आईटीआई क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। 5 मार्च 2026 की शाम उसकी बहन के देवर मोहित चौहान व उसका दोस्त प्रिंस शराब के नशे में उसके घर आए और बहन व उसके साथ गाली गलौच और अभद्रता की। यही नहीं विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब वह शिकायत करने कोतवाली जा रही थी तो दोनों आरोपी उसे जबरन रास्ते से बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। वहां उसे चार दिन तक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को वह किसी तरह वहां से भाग रही थी तभी आरोपी मोहित और उसके माता-पिता ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने जबरन मोहित से उसकी शादी कर दी। 14 मार्च को वह उनके चंगुल से भाग निकली। बीती 23 जून को आरोपी पक्ष उसे पीट कर उसे साथ ले जाने लगे। पीड़िता के अनुसार उसने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले पर सुनवाई कर न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार ने प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया। अदालत ने आईटीआई थाना प्रभारी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    आईजी दफ्तर के सामने आधी रात ‘बवाल’! डंडे बरसने का VIDEO वायरल, पुलिसिंग पर उठे सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मल्लीताल में आईजी कार्यालय के बेहद करीब रविवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने नैनीताल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मारपीट का वीडियो…

    राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर भड़का वाल्मीकि समाज, कोतवाली में किया जोरदार प्रदर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsसमाज का दावा—शिकायतकर्ता का वाल्मीकि समाज से कोई संबंध नहीं, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में…